ककरौली। मुज़फ़्फ़रनगर के ककरौली थाना क्षेत्र के खाईखेड़ा गाँव निवासी 48 वर्षीय अब्दुल रऊफ़ खेतों में मज़दूरी करते थे। सोमवार सुबह वह गाँव के ही अफ़ज़ल के खेत में खाद डालने गए थे। अफ़ज़ल और उनका बेटा भी खेत पर थे।
अब्दुल रऊफ अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। खेत मालिक अफजाल उसे जानसठ के एक निजी अस्पताल में ले गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अब्दुल रऊफ की मौत से पत्नी अंजुम, पुत्री शमा परवीन, पांच बेटे व अन्य परिजन गमजदा हैं। थाना पुलिस ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।










Discussion about this post