मुज़फ़्फ़रनगर : खतौली कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर चार युवकों के बीच हुए फिल्मी स्टाइल झगड़े ने राहगीरों को हैरान कर दिया।
तीन युवकों ने मिलकर एक युवक पर हमला बोल दिया, जबकि अकेले युवक ने भी बेल्ट से जमकर पलटवार किया। सड़क पर हुए इस हंगामे को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर सभी युवक भाग निकले।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली के नजदीक अचानक तीन युवकों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई। कुछ ही पलों में यह विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। दो युवक मिलकर तीसरे युवक पर लात-घूंसे बरसाने लगे, जबकि अकेला युवक भी पीछे नहीं हटा और बेल्ट निकालकर दोनों पर हमला कर दिया।
सड़क पर इस तरह फिल्मी स्टाइल में हो रहे झगड़े को देखकर मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान किसी राहगीर ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी युवक फरार हो चुके थे।
पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर झगड़ा करने वाले युवकों की तलाश की, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद युवक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और युवकों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।











Discussion about this post