मुजफ्फरनगर। रोडवेज बस स्टैंड स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज में सहारनपुर मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जिले समेत शामली और सहारपुर के डीआईओएस के साथ बैठक कर मंडलीय और प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को लेकर चर्चा की। बैठक में जिले को एथलीट की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक से पहले विद्यालय परिसर में संयुक्त शिक्षा निदेशक सहारनपुर मंडल सुभाष चंद्र और तीनों जनपदों के डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास, हर्ष देव शास्त्री, और राणा सहस्त्रांशु कुमार सुमन ने मिलकर विद्यालय में पौधारोपण किया। बैठक में खेलकूद वर्ष 2025-26 में होने वाली मंडलीय, प्रदेशीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं पर विचार विमर्श किया गया।
एसडी इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य सोहन पाल सिंह ने कहा कि जिले को खेल प्रतियोगिताएं कराने की जिम्मेदारी मिलना हर्ष की बात है। इस आयोजन को सफल बनाने में सभी शिक्षक टीम के रूप में कार्य करेंगे।
एनएफसी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि बैठक में मंडलीय खेलों का आवंटन किया गया। मुजफ्फरनगर को नेहरू हाकी, तीरंदाजी, शूटिंग जिमनास्टिक, फुटबॉल, कुश्ती, मलखंभ, हॉकी, गतका, योगासन, खो-खो और एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं कराने की ज़िम्मेदारी सौंपा गई। बैठक में एएस मेमोरियल इंटर कालेज सहारनपुर के श्याम सिंह, डा. त्रिवेंद्र कुमार, प्रवीण चौधरी, सोनिया मंडलीय सचिव प्रवीण चौधरी, अशोक कुमार, सत्यकाम तोमर, योगेंद्र मलिक आदि शामिल हुए।










Discussion about this post