मुज़फ़्फ़रनगर : भारतीय वायुसेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब दिया है। वायुसेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाकों में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह नया भारत है। हम किसी को छेड़ते नहीं। लेकिन जो हमें छेड़ेगा, हम उसे छोड़ते नहीं। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सरकार आतंकवाद के खिलाफ पूरी मजबूती से खड़ी है।
मुजफ्फरनगर से समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक ने भारतीय सेना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हमारी सेना विश्व की सबसे ताकतवर सेनाओं में से एक है। हम उनके साहस और बलिदान को सलाम करते हैं। मलिक ने कहा कि राजनीति से ऊपर देश की सुरक्षा है। ऐसे समय में सभी दलों को एकजुट होकर सेना के साथ खड़ा होना चाहिए।
इस कार्रवाई के बाद आम नागरिकों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग सेना के पराक्रम की सराहना कर रहे हैं। साथ ही उम्मीद जता रहे हैं कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगा।











Discussion about this post