मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव अहरोड़ा में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। शादी समारोह में बज रहे डीजे का ‘जानलेवा’ शोर एक मासूम बच्ची की मौत का कारण बन गया। डीजे की तेज आवाज और भारी वाइब्रेशन (कंपन) के कारण 15 वर्षीय छात्रा राशि कसाना को दिल का दौरा पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात गांव में वाल्मीकि समाज के एक परिवार में शादी समारोह था। देर रात करीब 11:30 बजे यह घटना हुई।
पिता का छलका दर्द-
मृतका के पिता अजय पाल सिंह ने अत्यंत दुखी मन से बताया कि उनके गांव में ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। अजय पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भावुक अपील करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाए जाएं।
प्रशासन की चुप्पी पर सवाल-
हालांकि पीड़ित परिवार ने अभी तक पुलिस में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है और बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है, लेकिन इस घटना ने प्रशासन की मुस्तैदी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्पष्ट नियमों के बावजूद रात 11:30 बजे तक इस तरह की घटनाएं क्यों हो रही हैं?
चेतावनी-
यह घटना एक गंभीर चेतावनी है। ग्रामीणों की मांग है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।










Discussion about this post