मुजफ्फरनगर। पुलिस ने मुकदमे में फरार चल रही अभियुक्ता की तलाश में अनोखा तरीका अपनाते हुए ढोल-नगाड़ों से मुनादी कराई। साथ ही न्यायालय से जारी उद्घोषणा को उसके आवास और सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा किया।
जानकारी के अनुसार पुरकाजी थानाध्यक्ष जयवीर सिंह के नेतृत्व में एसएसआई सुरेन्द्र सिंह ने मुकदमा अपराध संख्या 45/25 धारा 420/406, 409, 467, 468, 471 आईपीसी में फरार अभियुक्ता मानसी पत्नी ऋषभ कुमार निवासी मकान नम्बर 685, पूर्वा अहिरान थाना कोतवाली नगर, मेरठ तथा सिद्धिविनायक एनक्लेव, रुड़की (हरिद्वार) पर धारा 82 सीआरपीसी/धारा 84 बीएनएनएस का नोटिस चस्पा किया।
गौरतलब है कि न्यायालय ने अभियुक्ता के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था, लेकिन पेश न होने पर उद्घोषणा के अनुपालन में पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया गया। जिसके बाद पुलिस टीम ने ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराकर जनता से आरोपित की सूचना देने की अपील की। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।










Discussion about this post