मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने सोशल मीडिया पर तमंचे से फायरिंग करते हुए वायरल हुए वीडियो के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त का नाम दक्ष पुत्र प्रभात कुमार निवासी गंगलवाली गली उत्तरी सिविल लाइन थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर है, जिसकी उम्र लगभग 19 वर्ष है। युवक को मंगलवार देर रात माल रोड पर पचैण्डा पुल के पास से दबोचा गया। उसके पास से एक अदद तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक रेशम पाल सिंह और कांस्टेबल अरविन्द कुमार ने की। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 220/25 धारा 9(1)A(1)/25(2) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के बाद युवक की पहचान की गई और उसे धर दबोचा गया। एसएसपी संजय वर्मा ने जिले में वारण्टी और वांछित अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।










Discussion about this post