मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के सख्त निर्देशों के तहत, मुज़फ़्फ़रनगर ज़िला पुलिस ने मानकों का उल्लंघन कर लगाए गए लाउडस्पीकरों के ख़िलाफ़ एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत, पुलिस ने देर रात मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवा दिए। बताया जा रहा है कि सिर्फ़ दो थाना क्षेत्रों में ही पुलिस ने धार्मिक स्थलों से लगभग 17 लाउडस्पीकर उतरवा दिए।
डीजीपी के निर्देश पर चलाया गया अभियान-
मुजफ्फरनगर पुलिस यह अभियान पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चला रही है, जिसके तहत जिले भर के धार्मिक स्थलों पर मानकों के विपरीत और निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में बज रहे लाउडस्पीकरों को हटाया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत, सिविल लाइन थाना पुलिस और नगर कोतवाली पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में देर रात मस्जिदों से इन लाउडस्पीकरों को उतरवाने का काम किया।
सीओ सिटी ने दी जानकारी-
इस संबंध में जानकारी देते हुए सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत सभी सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थलों से मानकों से अधिक ध्वनि वाले लाउडस्पीकर हटाए जा रहे हैं।
सीओ सिटी ने बताया कि अभी तक सिविल लाइन थाना क्षेत्र से 9 लाउडस्पीकर हटाए गए हैं। कोतवाली नगर क्षेत्र से 8 लाउडस्पीकर हटाए गए हैं। कुल मिलाकर अब तक 17 लाउडस्पीकर हटाए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान अभी कई दिनों तक लगातार जारी रहेगा और अगले तीन दिन तक जनपद में चलता रहेगा।










Discussion about this post