Wednesday, April 15, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home नई दिल्ली

जिसे ठगा, उसी को बना लिया पत्नी! दंत मंजन से लेकर मिस इंडिया तक… पढ़िए मैनपुरी वाले फर्जी कैप्टन के किस्से

मैनपुरी में 'भारतीय पुलिस प्रोटेक्शन फोर्स' का संचालक अरविंद कुमार पांडे, खुद को रिटायर्ड कैप्टन बताकर युवाओं को सेना में नौकरी दिलाने का वादा करता था।

admin by admin
June 7, 2025
in नई दिल्ली
जिसे ठगा, उसी को बना लिया पत्नी! दंत मंजन से लेकर मिस इंडिया तक… पढ़िए मैनपुरी वाले फर्जी कैप्टन के किस्से
0
SHARES
324
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भारतीय पुलिस प्रोटेक्शन फोर्स… इस नाम को पढ़कर अगर आप सोच रहे हैं कि यह केंद्र सरकार का कोई पुलिस बल है, तो ऐसा नहीं है। ना ही ये पुलिस या सुरक्षाबलों से जुड़ा कोई संगठन है। ये नाम है उस फर्जी सेंटर का, जो उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में चल रहा था। इस सेंटर में दो से तीन लाख रुपये लेकर वादा किया जाता था कि अगर आपने यहां ट्रेनिंग ली, तो भारतीय सेना या निजी सुरक्षा एजेंसियों में आपकी नौकरी पक्की। सेंटर का कर्ताधर्ता था 40 वर्षीय अरविंद कुमार पांडे, जो खुद को भारतीय सेना का रिटायर्ड कैप्टन बताता है। फर्जीवाड़े के इस खेल में उसके साथ सुमित्रा सेनापति नाम की उसकी दूसरी पत्नी भी शामिल थी, जो खुद को उसकी असिस्टेंट बताती थी।

अरविंद कुमार पांडे के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश उस वक्त हुआ, जब तेलंगाना के एक पिता-पुत्र उसकी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे। इन लोगों की शिकायत के बाद मैनपुरी पुलिस ने अरविंद और सुमित्रा को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, कहानी महज इतनी सी नहीं है। गिरफ्तार किया गया अरविंद तो ठगी का पुराना खिलाड़ी निकला। उसके पकड़े जाने के बाद अब उसकी चौंकाने वाली ठगी की कहानियां सामने आ रही है। आइए, आपको सिलसिलेवार सबकुछ बताते हैं।

सेना भर्ती के नाम पर फर्जी ट्रेनिंग सेंटर चलाने वाला अरविंद कुमार पांडे मूल तौर पर हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला है। खुद को सेना का रिटायर्ड कैप्टन बताने वाला अरविंद 10वीं तक भी पढ़ा-लिखा नहीं है। साल 2011 में उसकी शादी शिकोहाबाद में रहने वाली निधि यादव से हुई। शादी के बाद अरविंद दो बच्चों का पिता बना और 2014 में परिवार को फरीदाबाद छोड़कर, मैनपुरी आ गया।

Related posts

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

December 28, 2025
खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

December 28, 2025

मैनपुरी में उसने एक मोबाइल की दुकान खोली और ठगी के धंधे में उतर गया। अरविंद के पास जो लोग मोबाइल की सिम लेने के लिए आते थे, वह उनसे डॉक्यूमेंट लेकर, उनके नाम पर लोन करा लेता था। इस काम को वह इतनी सफाई से अंजाम देता कि लोगों को भनक तक नहीं लगती थी कि उनके नाम पर कोई लोन लिया गया है। इन डॉक्यूमेंट के जरिए वह फर्जी तरीके से उन लोगों को भी सिम बेचता था, जिनके पास पहचान से जुड़ी कोई आईडी नहीं होती थी।

मोबाइल की दुकान से कमाई तो हो रही थी, लेकिन अरविंद के सपने बड़े थे। उसने इस दुकान को बंद किया और हिंदुस्तान दंत मंजन नाम से एक फर्जी कंपनी खोल ली। यहां कुछ समय तक फर्जीवाड़ा करने के बाद साल 2019 में उसने मिस इंडिया प्रतियोगिता के नाम पर लड़कियों को ठगना शुरू किया। प्रतियोगिता के जरिए मॉडलिंग के ऑफर दिलाने के नाम पर उसने कई लड़कियों से रकम ऐंठी। हालांकि, जब यहां उसकी दुकानदारी नहीं जमी, तो उसने राजनीतिक दल बना लिया।

अपने राजनीतिक दल की मेंबरशिप के नाम पर वह लोगों से रकम ठगता और बदले में उन्हें बड़े-बड़े सपने दिखाता था। कुछ समय बाद उसने एक एंटी करप्शन ब्यूरो खोला। इस ब्यूरो का मकसद था, नौकरीपेशा लोगों को भ्रष्टाचार के केस में फंसाने का डर दिखाकर उनसे रुपये लेना। अब अरविंद कुछ बड़ा करना चाहता था और इसके लिए उसने एक तरकीब निकाली। उसने मैनपुरी के किशनी इलाके में भारतीय पुलिस प्रोटेक्शन फोर्स नाम से एक सेंटर खोला और युवाओं को सेना या सुरक्षा एजेंसी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने लगा।

इस सेंटर के प्रचार के लिए उसने एक यूट्यूब चैनल बनाया और ट्रेनिंग के वीडियो वहां अपलोड करने शुरू किए। धीरे-धीरे उसकी पहचान बढ़ी और सेंटर में लोग आने लगे। एक स्टूडेंट से अरविंद 2 से 3 लाख रुपये फीस लेता था। खुद को भारतीय सेना का रिटायर्ड कैप्टन बताने वाला अरविंद आर्मी की वर्दी पहनकर रहता था, ताकि लोग उसके झांसे में आ जाएं। युवाओं को बेवकूफ बनाने के लिए वह फर्जी अवार्ड और तस्वीरें भी दिखाता था।

इतना ही नहीं, उसके सेंटर में ट्रेनिंग लेने वाले युवकों को नए एडमिशन लाने पर कमीशन भी मिलता था। पुलिस के मुताबिक, सरकारी कार्यालयों और सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर उसने लगभग 600 युवकों को ठगा है। पुलिस ने उसके पास से फर्जी जॉइनिंग लेटर, मेडिकल, शपथ-पत्र, किराए के डीड, एग्रीमेंट, आधार कार्ड, अशोक चक्र वाले स्टिकर, वर्दी, मोबाइल और टैबलेट बरामद किए हैं। पुलिस अब उसके दूसरे साथियों की भी तलाश कर रही है।

मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली सुमित्रा सेनापति भी साल 2023 में ट्रेनिंग के लिए अरविंद के फर्जी सेंटर में आई थी। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद जब उसे नौकरी नहीं मिली, तो उसने धमकी दी कि वह अरविंद की असलियत सबको बताएगी। इसपर अरविंद ने एक तरकीब निकाली। उसने सुमित्रा को अपने ही सेंटर में मोटी सैलरी पर नौकरी पर रख लिया, ताकि उसकी पोल ना खुले। कुछ वक्त बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और अरविंद ने सुमित्रा से शादी कर ली।

ShareTweetSend
Previous Post

वैष्णो देवी से लौटे श्रद्धालुओं की बस में दौड़ा 11 हजार वोल्ट का करेंट, सामान उतार रहे शख्स की मौत, 3 घायल

Next Post

सांप और मधुमक्खियों ने काटा, मिशन के लिए भूखे भी रहे जवान, 7 टॉप नक्सलियों के एनकाउंटर की इनसाइड स्टोरी

Next Post
सांप और मधुमक्खियों ने काटा, मिशन के लिए भूखे भी रहे जवान, 7 टॉप नक्सलियों के एनकाउंटर की इनसाइड स्टोरी

सांप और मधुमक्खियों ने काटा, मिशन के लिए भूखे भी रहे जवान, 7 टॉप नक्सलियों के एनकाउंटर की इनसाइड स्टोरी

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मुजफ्फरनगर: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने झाड़ू और वाइपर उठाकर खुद संभाली सफाई की जिम्मेदारी

मुजफ्फरनगर: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने झाड़ू और वाइपर उठाकर खुद संभाली सफाई की जिम्मेदारी

1 year ago
मुजफ्फरनगर: 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को सजा, पीड़िता को सात साल बाद मिला न्याय

मुजफ्फरनगर में नाबालिग से दुर्व्यवहार , आरोपी को 3 साल की सजा

11 months ago
मुजफ्फरनगर में शिवसेना ने ड्रग्स कारोबार के खिलाफ किया प्रदर्शन, जोरदार नारेबाजी, मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर में शिवसेना ने ड्रग्स कारोबार के खिलाफ किया प्रदर्शन, जोरदार नारेबाजी, मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

8 months ago
मुजफ्फरनगर: नई मंडी क्षेत्र में मुख्य डाकघर के पास CCTV कैमरे की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

मुजफ्फरनगर: नई मंडी क्षेत्र में मुख्य डाकघर के पास CCTV कैमरे की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

7 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In