मुजफ्फरनगर। जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी है। बीती रात थाना तितावी क्षेत्र के जंगलों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस की गोली से दो शातिर बदमाश आकाश और आर्यन घायल हो गए।
बीती रात थाना तितावी क्षेत्र के जंगलों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस की गोली से शातिर बदमाश आकाश और आर्यन घायल हो गए। ये दोनों बदमाश हाल ही में जियो कंपनी के मालिक के साथ लूट और मारपीट की घटना में शामिल थे। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाशों के पास से 2 तमंचे, 6 जिंदा कारतूस, 4 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक लोहे का कड़ा बरामद किया है।
इनके खिलाफ चोरी, डकैती और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों बदमाश हाल ही में जियो कंपनी के मालिक के साथ लूट और मारपीट की घटना में शामिल थे। इनके खिलाफ चोरी, डकैती और कई अन्य गंभीर अपराधों में मुकदमे दर्ज हैं।
एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि थाना तितावी पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश आकाश, मोंटी, आर्यन और नंदू क्षेत्र में डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत टीम बनाकर बदमाशों को घेरना शुरू कर दिया। बताया कि तिरपड़ी के पास जैसे ही पुलिस टीम ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें बदमाश आकाश और आर्यन के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गए। जबकि उनके दो साथी मौके से भागने में सफल रहे।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाशों के पास से 2 तमंचे, 6 जिंदा कारतूस, 4 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक लोहे का कड़ा बरामद किया है। घायल बदमाशों को पुलिस ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। फरार बदमाश मोंटी और नंदू की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।











Discussion about this post