मुज़फ्फरनगर। परिजनों से नाराज होकर घर से निकले युवक की बरामदगी की मांग को लेकर 13 अगस्त की शाम सैकड़ों पुरुषों और महिलाओं ने भोकरहेड़ी बस स्टैंड पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया था। युवक के परिजनों ने पास के ही गांव गड़वाड़ा के तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। युवक की बरामदगी के बाद कथित आरोपियों और उनके परिजनों में भारी रोष व्याप्त हो गया।
पुलिस ने 33 नामजद आरोपियों सहित सेंकड़ो अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला हरिजन चौक निवासी अनुसूचित जाति के रजनीश पुत्र नेमपाल बीते 11 अगस्त को घर से नाराज होकर चला गया था, जिसके बाद परिजनों व सेंकड़ो व्यक्तियों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए युवक की बरामदगी की माँग करते हुए बीते बुधवार की शाम कस्बा बस स्टेण्ड पर घंटो जाम लगा कर उग्र प्रदर्शन किया था।
शुक्रवार को पुलिस रजनीश को अमृतसर से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया था। नाटकीय घटनाक्रम के बाद पुलिस ने रविवार को प्रदर्शनकारी रजनीश के पिता नेमपाल, चाचा सेवाराम सहित विकास, बबलू, अंकित, प्रदीप, रामू, सचिन, मित्तल, मुकुल, आकाश, लाल्ला, कृष, हरेंद्र, नरसिंह, सूरज, बबली, अंकित उर्फ काला, विपिन, फौजी, प्रवीण, राजेश, आंचल नितिन, निगम, ललित, देवीराम रवि पुत्र राकेश, रवि पुत्र जयभगवान, गौरव, उपदेश सूरजभान निवासीगण भोकरहेड़ी व मुन्नालाल निवासी नंगला कोयल थाना मंगलौर हरिद्वार सहित सैकड़ों अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की कार्रवाई से आरोपियों में हड़कंप मच गया है।










Discussion about this post