मुज़फ्फरनगर। तहसील बुढ़ाना में SIR (Special Integrated Revision) से जुड़े कार्यों को लेकर प्रशासन सख़्त रुख अपनाए हुए है। डीएम उमेश मिश्रा के दिशानिर्देश पर मंगलवार को एसडीएम बुढ़ाना अपूर्वा यादव ने ज़मीनी स्तर पर औचक निरीक्षण कर BLO द्वारा भरे गए SIR फॉर्मों की जांच की।
निरीक्षण के दौरान कई गड़बड़ियाँ और अनियमितताएँ सामने आने पर एसडीएम ने तत्काल एक्शन लेते हुए तीन BLO को कारण बताओ नोटिस जारी किए। इस कार्रवाई से तहसील के प्रशासनिक कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
एसडीएम अपूर्वा यादव ने बताया कि—“अगर BLO तय मानकों के अनुसार SIR का कार्य नहीं करेंगे, तो नोटिस के बाद आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मतदाता सूची के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
जांच के दौरान एसडीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों में घर–घर पहुंचकर SIR से संबंधित जानकारी जुटाई तथा ग्रामीणों से बातचीत कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया। प्रशासन का कहना है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।









Discussion about this post