मुजफ्फरनगर। जिले के मीरापुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में रांघड़ और झोझा बिरादरी के बीच पुरानी रंजिश फिर से खूनी संघर्ष में बदल गई। शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव की घटना हुई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने इस मामले में 4 महिलाओं समेत 5 लोगों को हिरासत में लिया है और 16 को नामजद करते हुए कुल 32 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पथराव का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लगभग तीन महीने पहले भी दोनों पक्षों में फायरिंग हुई थी, लेकिन पुलिस की प्रारंभिक लापरवाही के कारण स्थिति बिगड़ गई।
इंस्पेक्टर बबलू वर्मा ने बताया कि अब मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही शांति बहाल की जाएगी।











Discussion about this post