मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान का 53वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही उनके आवास पर बधाई देने वालों की भीड़ लगी रही। समर्थक केक, मिठाई और फूल लेकर पहुंचे। एक समर्थक ने उन्हें क्रिकेट किट भी भेंट की।
दोपहर में अभिनव काकरान और उनके साथी वाजिदपुर कवाली बैंड-बाजे के साथ पहुंचे। इस दौरान हजारों समर्थक मौजूद रहे। कई लोग बैंड-बाजे की धुन पर नाचते भी नजर आए। समर्थकों ने फूल मालाओं से बालियान का स्वागत किया।
अभिनव काकरान ने कहा कि बालियान पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रमुख नेता हैं। चुनाव में हार के बावजूद वे लोगों के दिलों में मंत्री बने हुए हैं। बालियान ने कहा कि उन्होंने पहले कभी जन्मदिन नहीं मनाया। आज समर्थकों के प्यार से उन्हें अच्छा लग रहा है। उन्होंने याद किया कि बैंड-बाजा उनकी शादी के बाद आज ही बजा है।
इस दौरान कार्यक्रम में जानसठ के चंद्र प्रकाश बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, समाजसेवी भीमसेन कंसल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।










Discussion about this post