मुजफ्फरनगर। फुगाना थाना क्षेत्र के लोई गांव में एक मामूली विवाद हिंसक संघर्ष का रूप ले गया। मामला तब शुरू हुआ जब एक पिकअप गाड़ी की साइड मकान की दीवार से टकरा गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और पथराव में बदल गई। घटना में दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हिंसक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना पाकर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।











Discussion about this post