मुजफ्फरनगर। हाईवे पर कार में सवार पांच युवकों की वीडियो वायरल हुई है। एक युवक तमंचा भी लहरा रहा है। धारदार हथियार का भी प्रदर्शन किया गया। सभी युवक गाने गाते हुए मस्ती कर रहे है। वीडियो नई मंडी क्षेत्र के रहने वाले युवकों की बताई जा रही है। पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार को वायरल हुई एक वीडियो कुछ ही देर में चर्चा का विषय बन गई। 39 सेकेंड की वीडियो किसी हाईवे पर जाते हुए रात के समय बनाई गई। कार में पांच युवक सवार है। जिनमें तीन आगे व दो पीछे बैठे हैं। सभी युवक मस्ती के मूड में हैं और गाना गा रहे हैं।
कार में पीछे की सीट के पायदान पर डंंडे भी रखे हैं। पीछे सीट पर बैठा युवक तमंचा निकालकर उसे लहराते हुए गाना गा रहा है। वह एक धारदार हथियार निकाल कर उसका प्रदर्शन करता है।
गाना गा रहे युवकों को यह भी पता है कि वह गलत काम कर रहे है लेकिन इसके बाद भी वह ऐसा किया जा रहा है। एक युवक तो कहता भी है कि उन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो सकता है।
वीडियो नई मंडी क्षेत्र के रहने वाले युवकों की बताई जा रही है। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नही हुई है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।











Discussion about this post