बिहार। बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। अबतक के रुझान में फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनती दिख रही है। NDA 174 सीटों पर और महागठबंधन 65 सीटों पर आगे चल रही है। रुझानों में JDU सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। जदयू 73 सीटों पर लीड कर रही है।
नवीनतम रुझान (अपडेटेड)-
गठबंधन/पार्टी बढ़त वाली सीटें (लगभग)
NDA 174
महागठबन्धन 65
अन्य 22
कुल सीटें 243
बहुमत का आँकड़ा 122
प्रमुख अपडेट्स-
रिकॉर्ड तोड़ मतदान: इस बार बिहार में दो चरणों (6 और 11 नवंबर) में कुल 67.13% मतदान हुआ है, जो राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे ज्यादा है। यह 2020 के विधानसभा चुनाव से लगभग 10% अधिक है।
दिग्गज उम्मीदवारों की स्थिति-
तेजस्वी यादव (RJD): राघोपुर सीट पर NDA कैंडिडेट सतीश यादव से आगे चल रहे हैं।
तेज प्रताप यादव (RJD): महुआ सीट पर पीछे चल रहे हैं।
सम्राट चौधरी (BJP): शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं।
प्रशांत किशोर का जन सुराज: प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज फिलहाल रुझानों में किसी भी सीट पर लीड करती नहीं दिख रही है।











Discussion about this post