मुजफ्फरनगर। शहर के द्वारकापुरी निवासी निकुंज मित्तल का प्रयागराज के जिला जज बनने से अधिवक्ताओं में खुशी की लहर है। उच्च न्यायालय के आदेश पर उन्हें प्रयागराज के जिला जज/ एमएसीटी का दायित्व मिला हैं।
इससे पहले वह बरेली जनपद में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर तैनात थे। द्वारकापुरी निवासी लवकुश मित्तल के बेटे निकुंज मित्तल की पहली तैनाती पीसीएस जे के तहत मेरठ में हुई थी। प्रमोशन के बाद वर्ष 2015 में उन्हें बिजनौर में एडीजे के पद तैनाती मिली। इसके बाद कानपुर नगर, देवरिया में एडीजे रहे। वर्ष 2020-25 तक लखनऊ में एलआर के पद पर तैनात रहे। भाई प्रशांत मित्तल बिजनौर में एडीजे हैं।
चाचा विजय मित्तल झांसी से जिला जज के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। निकुंज के जिला जज बनने पर जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष ठाकुर कंवरपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष अनिल जिंदल, विशेष लोकअभियोजक अजय शर्मा, तरसपाल सिंह पुंडीर, सुभाष गर्ग, धर्मेंद्र पुंडीर ने खुशी का इजहार किया है।










Discussion about this post