बिहार। बिहार विधानसभा चुनाव की सभी 243 सीटों के अलावा पंजाब, ओडिशा, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, मिजोरम और जम्मू कश्मीर की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। बिहार के शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त मिल गई है।
भाजपा बोली- जनता ने तेजस्वी को नकार दिया-
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बिहार चुनाव मतगणना पर कहा, ‘बिहार में इतिहास लिखा जा रहा है जनता पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर विश्वास करती है पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा देश और बिहार आगे बढ़ रहा है… तेजस्वी को बिहार की जनता ने नकार दिया है।’
बडगाम सीट पर रोचक मुकाबला-
जम्मू कश्मीर की बडगाम सीट पर रोचक मुकाबला हो रहा है। अब यहां पीडीपी के आगा सैयद मुंतजिर महदी आगे हो गए हैं। हालांकि उनके और नेकां के आगा सैयद महमूद अल मोसावी के बीच सिर्फ वोटों का अंतर है।
एनडीए की बढ़त लगातार बरकरार, राजद बुरी तरह पिछड़ी-
सुबह साढ़े 10 बजे तक एनडीए 162, महागठबंधन 75, जन सुराज 2 और अन्य 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
चुनाव आयोग के अनुसार, ये हैं बिहार चुनाव के रुझान-
सुबह साढ़े 10 बजे तक चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, भाजपा 72, जदयू 71, राजद 43, लोजपा रामविलास 18 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस 8, सीपीआई एमएल के 6 उम्मीदवार आगे हैं।
10:05 बजे तक चुनाव आयोग की रिपोर्ट-
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी रुझान दिख रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 10:05 बजे तक जेडीयू 62, भाजपा 59, राजद 34, लोजपा 15, कांग्रेस 10, हम 4, माले 2 और रालोमो, वीआईपी, AIMIM, माकपा एक-एक सीट पर आगे चल रही है। अभी तक कुल 192 सीटों पर रुझान सामने आए हैं।
महुआ सीट पर तेजप्रताप आगे चल रहे-
बिहार की महुआ सीट पर चौंकाने वाले रुझान सामने आ रहे हैं। यहां लोजपा रामविलास के संजय कुमार सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं राजद के मुकेश कुमार दूसरे स्थान पर हैं। लालू प्रसाद यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव चौथे स्थान पर चल रहे हैं।
तरनतारन सीट पर रोमांचक मुकाबला-
पंजाब की तरनतारन सीट पर शिअद उम्मीदवार सुखविंदर कौर शुरुआती बढ़त के बाद पिछड़ गई हैं। अब आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधु आगे चल रहे हैं। हालांकि दोनों में करीब दो सौ वोटों का ही अंतर है।











Discussion about this post