नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में कनाडा को ‘सबसे घटिया देशों में से एक’ करार दिया। मंगलवार को दिए गए इस बयान में उन्होंने कहा कि कनाडा के साथ सौदा करना बेहद मुश्किल है, क्योंकि दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव लगातार बढ़ रहा है।
दरअसल यह व्यपार युद्ध तब शुरू हुआ जब अमेरिका ने कनाडा पर टैरिफ लगा दिया जिसके जवाब में कनाडा ने भी जवाबी टैरिफ लागू कर दिए। यही नहीं कनाडाई नागरिकों ने अमेरिकी उत्पादों का बहिष्कार भी किया। एक समाचार चैनल से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “मैं हर देश के साथ सीधे या परोक्ष रूप से डील करता हूं। कनाडा सबसे घटिया देशों में से एक है।”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कनाडा पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा, “कनाडा को 51वां राज्य इसलिए बनाया गया क्योंकि हम उन्हें सालाना $200 बिलियन की सब्सिडी देते हैं”। ट्रंप ने कनाडा के साथ अमेरिका के व्यापार घाटे का भी जिक्र किया, जिसे अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने 2024 के लिए 63.3 बिलियन डॉलर बताया था।











Discussion about this post