मुजफ्फरनगर: जिले के शाहपुर क्षेत्र के एक गांव में कश्यप परिवार की महिला के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पीड़िता के अनुसार वह गांव के ही एक मुस्लिम व्यक्ति के खेत में गन्ना छीलने का काम करती थी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोप है कि तीन मुस्लिम युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर तीन माह तक उसका यौन शोषण किया।
पीड़िता का कहना है कि 26 फरवरी को आरोपियों में से एक उसके घर आया और उसे जबरन खेत में ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद आरोपियों ने महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब स्वामी यशवीर महाराज पीठाधीश्वर योग साधना यशवीर आश्रम बघरा ने सार्वजनिक मंचों से पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग उठाई।
स्वामी यशवीर महाराज ने मुजफ्फरनगर के पुलिस कप्तान अभिषेक सिंह से इस गरीब हिंदू महिला को न्याय दिलाने और आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह अपने समर्थकों के साथ आरोपियों के घर के बाहर बिना किसी नोटिस के धरना शुरू कर देंगे, जो आरोपियों के जेल भेजे जाने तक जारी रहेगा। स्वामी यशवीर की चेतावनी और बढ़ते दबाव के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। स्वामी यशवीर महाराज ने एक आरोपी की गिरफ्तारी और मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस कप्तान का आभार जताया है, लेकिन उन्होंने मांग की है कि शेष दो फरार आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक सभी दोषियों को सजा नहीं मिल जाती, तब तक न्याय पूरा नहीं होगा।











Discussion about this post