लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। विधानसभा में बोलते हुए सीएम योगी ने संभल को लेकर कहा, जो हमारा है, वो हमें मिलना चाहिए। इसके अलावा कुछ नहीं।
सीएम योगी ने संभल को लेकर आगे कहा, एक शरारत के तहत संभल के 68 तीर्थों और 19 कुओं की निशानियों को मिटाने की कोशिश की गई। इसे खोजना हमारा काम था। हमने 54 तीर्थ और 19 कुएं भी खोज निकाले हैं। इसके बाद सीएम योगी ने कहा, जो हमारा है, वो हमें मिलना चाहिए। इसके अलावा कुछ नहीं।
इस दौरान सीएम योगी ने शिवपाल सिंह यादव पर तंज कसा। विधानसभा में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा, चाचा चले गए, इसलिए हम फिर धोखा खा गए। चाचा महाकुंभ जाना चाहते थे लेकिन चूक गए।
सीएम योगी ने इस दौरान महाकुंभ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, महाकुंभ में भारत के विकास और विरासत की छाप दिखी। महाकुंभ में जाति, धर्म, क्षेत्र का कोई भेदभाव नहीं था। महाकुंभ में 33 करोड़ महिलाएं शामिल हुईं, लेकिन एक भी अपराध नहीं हुआ।
सीएम योगी ने आगे कहा, हम सबका साथ, सबका विकास की बात करते हैं। 45 दिनों के इस आयोजन ने भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में भारत की विरासत और विकास की अनूठी छाप छोड़ी है। महाकुंभ का आयोजन हमारे लिए लिटमस टेस्ट था। केंद्र और राज्य सरकारें इसमें खरी उतरीं।
सीएम योगी ने महाकुंभ के बारे में आगे कहा, इस कार्यक्रम के सफल आयोजन की गूंज लंबे समय तक दुनिया में सुनाई देगी। यह हमारे सनातन धर्म के लिए गौरव की बात है। यह सिर्फ आध्यात्मिक उपलब्धि नहीं है बल्कि इस आयोजन से हमारी अर्थव्यवस्था को साढ़े तीन लाख करोड़ का फायदा होने की उम्मीद है।










Discussion about this post