Monday, April 13, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home उत्तर प्रदेश

यूपी में दर्दनाक सड़क हादसा: ड्राइवर की लापरवाही से दूल्हे समेत आठ लोगों की मौत, मंजर देख सहमे लोग

एसपी ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो क्रेन से बोलेरो को दीवार से दूर किया गया।

admin by admin
July 5, 2025
in उत्तर प्रदेश, संभल
यूपी में दर्दनाक सड़क हादसा: ड्राइवर की लापरवाही से दूल्हे समेत आठ लोगों की मौत, मंजर देख सहमे लोग
0
SHARES
572
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में एक दर्दनाक सड़क हादसा बोलेरो चालक की लापरवाही के कारण हुआ। बोलेरो की गति अनियंत्रित थी, जिसके कारण चालक स्टीयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी अचानक पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि दूर तक आवाज पहुंची, लोग मौके पर आए, लेकिन मदद नहीं कर सके क्योंकि क्षतिग्रस्त बोलेरो दीवार से चिपक जैसी गई थी। पुलिस के पहुंचने पर शव और घायल बोलेरो से बाहर निकाले गए। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह हादसे के बाद मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने पुलिस के साथ आम लोगों से भी हादसे की जानकारी ली।

एसपी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है। बोलेरो की रफ्तार तेज थी। अचानक से ही कॉलेज की दीवार से जा भिड़ी। इस भीषण हादसे में आठ लोगों की जान चल गई है, एक घायल का उपचार चल रहा है, जिसकी हालत गंभीर है।

तीन वर्षीय बालिका की हालत ठीक है। मौके पर पांच लोगों ने दम तोड़ा था। घटनास्थल पर पुलिस को आधार कार्ड मिले थे। उसके माध्यम से सूचना पीड़ित परिवार तक पहुंचाई गई।

Related posts

वेल्डिंग की चिंगारी ने शोरूम में मचाई तबाही; लाखों के गद्दे और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर खाक, मचा हड़कंप

वेल्डिंग की चिंगारी ने शोरूम में मचाई तबाही; लाखों के गद्दे और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर खाक, मचा हड़कंप

December 27, 2025
उपले थापने गई किशोरी से दुष्कर्म, बेहोश मिली पीड़िता; दो के खिलाफ मामला दर्ज, नाबालिग गिरफ्तार

उपले थापने गई किशोरी से दुष्कर्म, बेहोश मिली पीड़िता; दो के खिलाफ मामला दर्ज, नाबालिग गिरफ्तार

December 27, 2025

एसपी ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो क्रेन से बोलेरो को दीवार से दूर किया गया। इसके बाद मशीन से बोलेरो के दरवाजे काटे गए। तब शव और घायलों को निकाला गया। पहले सीएचसी भर्ती कराया और बाद में अलीगढ़ के लिए रेफर कराया गया।

घटनास्थल और थाने की दूरी करीब 400 मीटर है। हादसा करीब 7:30 बजे हुआ है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने तक राहगीर मदद करने के प्रयास में लगे रहे। जब पुलिस पहुंची तो घायल सीएचसी ले जाए गए। पांच लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई थी। पांच लोग तड़प रहे थे।

हादसा होने और उपचार मिलने में करीब 40 मिनट का समय लग गया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि इन घायलों को तत्काल उपचार मिल जाता तो शायद कई लोगों की जान बच सकती थी। हादसा भीषण होने के कारण सभी का खून ज्यादा बह गया। ज्यादा खून बहना और गहरे जख्म होने को ही लोग मौत का कारण मान रहे हैं।

हादसे के बाद विधायक गुन्नौर रामखिलाड़ी यादव के बेटे अखिलेश यादव सूचना पाकर सीएचसी पहुंचे और घायलों व उनके परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इसी दौरान पूर्व विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और मृतकों और घायलों के परिजनों को सांत्वना दी।

उधर, सीएमओ डॉ. तरुण पाठक समेत नायब तहसीलदार बबलू कुमार और अनुज कुमार ने सीएचसी पहुंच कर जानकारी ली है। वहीं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई घटनास्थल का मुआयना किया।

गांव हरगोविंदपुर से बरात करीब साढ़े छह बजे रवाना हो गई थी। 11 वाहनों में सवार होकर बराती रवाना हुए थे लेकिन तैयारियों और रस्म अदा होने के चलते दूल्हे की रवानगी में देर हुई। सात बजे के बाद ही दूल्हा और परिवार के लोग कार से रवाना हुए तो जुनावई के नजदीक करीब 700 मीटर बाद ही हादसा हो गया।

माना जा रहा है कि चालक ने रफ्तार बरात की गाड़ियों को पकड़ने के लिए भरी थी। इसके चलते ही वह रफ्तार भरता गया और नियंत्रण खो जाने से हादसा हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि बरात बदायूं की तहसील बिल्सी के गांव सिरसौल जानी थी। जिसकी दूरी हरगोविंदपुर से करीब 50 किलोमीटर है। कार से एक घंटे का सफर माना जाता है।

बरात की सभी गाड़ियां पहले रवाना हो गई थीं इसलिए चालक ने रफ्तार बढ़ा दी थी। क्योंकि बरात की गाड़ियां करीब 20 किलोमीटर दूर ही गांव दहकमा तक ही पहुंच सकी थीं। हादसे की सूचना जब बरातियों को दी गई थी तो सभी वाहन रास्ते से ही लौट आए। रिश्तेदार और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी मातम छा गया।

मेरठ-बदायूं रोड पर शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे बरातियों की बोलेरो अनियंत्रित होकर इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गई। हादसे में दूल्हे सूरज पाल (20) समेत आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दूल्हे की बहन, चाची, चचेरी बहन और रिश्तेदार भी शामिल हैं।

संभल के जुनावई थाना क्षेत्र के हरगोविंदपुर गांव निवासी सुखराम ने अपने बेटे सूरज की शादी जनपद बदायूं के थाना बिल्सी इलाके के सिरसौल गांव में तय की थी। शुक्रवार की शाम बरात गांव सिरसौल जा रही थी। बरातियों की 11 गाड़ियां पहले ही सिरसौल के लिए रवाना हो गईं थीं। एक बोलेरो पीछे रह गई थी, जिसमें दूल्हे समेत 10 लोग सवार थे।

रास्ते में बोलेरो जुनावई स्थित जनता इंटर कॉलेज की दीवार जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से घायलों को बोलेरो से बाहर निकला और सीएचसी ले गए।

डॉक्टरों ने दूल्हे सूरज पाल (20), उसकी बहन कोमल (15), चाची आशा (26), चचेरी बहन एश्वर्या (3), चचेरे मामा बुलंदशहर के हींगवाड़ी निवासी सचिन (22), सचिन की पत्नी मधु (20) ममेरा भाई बुलंशहर के खुर्जा निवासी गणेश (2) पिता देवा, गांव निवासी चालक रवि (28) की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल हिमांशी और देवा को अलीगढ़ में भर्ती कराया गया है।

हादसे की जानकारी मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। परिजन और रिश्तेदार भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है। बोलेरो कॉलेज की दीवार से टकरा गई थी।

ShareTweetSend
Previous Post

मदरसा शिक्षक ने छात्रा से तीन साल तक किया दुष्कर्म, तीन बार कराया गर्भपात, हैरान कर देगी ये पूरी कहानी

Next Post

दुश्मनों को धूल चटाने को तैयार है यूपी की बेटी, आस्था पूनिया बनीं देश की पहली महिला नेवी फाइटर पायलट

Next Post
दुश्मनों को धूल चटाने को तैयार है यूपी की बेटी, आस्था पूनिया बनीं देश की पहली महिला नेवी फाइटर पायलट

दुश्मनों को धूल चटाने को तैयार है यूपी की बेटी, आस्था पूनिया बनीं देश की पहली महिला नेवी फाइटर पायलट

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मेरठ सौरभ हत्याकांड: मुस्कान-साहिल 14 दिन की न्यायिक हिरासत पूरी होने पर नहीं जाएंगे कोर्ट, जानिए क्या है तैयारी

मेरठ सौरभ हत्याकांड: मुस्कान-साहिल 14 दिन की न्यायिक हिरासत पूरी होने पर नहीं जाएंगे कोर्ट, जानिए क्या है तैयारी

1 year ago
मुजफ्फरनगर में कबूतरबाजों की हरकतें, गले में लाइट बांधकर कबूतर उड़ाए, फर्जी ड्रोन की फैलाई दहशत

मुजफ्फरनगर में कबूतरबाजों की हरकतें, गले में लाइट बांधकर कबूतर उड़ाए, फर्जी ड्रोन की फैलाई दहशत

9 months ago
यूपी: अब सड़कों पर उतरेंगे अफसर, सीएम योगी ने इन आठ अफसरों को दी खास जिम्मेदारी

यूपी: प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव, एक साथ दो आईएएस और 18 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर, पढ़िए लिस्ट

11 months ago
मुज़फ्फरनगर: भाकियू ने पंजाब के किसानों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, पुरकाजी से भेजी राहत सामग्री

मुज़फ्फरनगर: भाकियू ने पंजाब के किसानों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, पुरकाजी से भेजी राहत सामग्री

7 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In