मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विद्युत नगरीय वितरण खण्ड सिविल लाइन कार्यालय से उपभोक्ताओं के घर विद्युत चोरी के नोटिस बिजली बिल राहत योजना के नाम पर भेजे जा रहे है।
इन नोटिसों को लेकर उस वक़्त हंगामा हो गया जब भारतीय किसान यूनियन (एकता) जिलाध्यक्ष शुजाअत राणा ने टीम के साथ घूम रहे अधिकारियों कर्मचारियों को हड़काते हुए अपना विरोध जताया।
शुजाअत राणा ने अधिकारी कर्मचारियों की टीम से पूछा कि इन नोटिसों पर अधिशासी अभियंता के हस्ताक्षर राजस्व निर्धारण की धनराशि और विद्युत चोरी में लिप्त उपभोक्ताओं के पिता का नाम क्यों अंकित नही है। क्या यह फर्जीवाड़ा नही है इस पर कर्मचारी हाथ से नोटिस छीनते देखे गए कर्मचारियों का कहना था कि कार्यालय से जैसे नोटिस भेजे गए उसको वैसे से ही हम लोगो के घर जाकर बांट रहे है।
राणा ने कहाकि- बिजली चोरी के झुटे मुकदमे फर्जी नोटिसों के आधार पर डरा धमकाकर भोले भाले लोगो को विभाग लूटने का काम कर रहा है। इस फर्जीवाड़े धांधली गोरख धंधे और धमकी को हरगिज बर्दाश्त नही किया जाएगा।










Discussion about this post