लखनऊ: यूपी में अप्रैल से ही तपाने वाली गर्मी पड़ना शुरू हो गई है। शुक्रवार को 25 जिलों से ज्यादा जिलों का पारा 37 डिग्री पार कर गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार चार दिनों में पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
उत्तर प्रदेश में अप्रैल के पहले सप्ताह में ही गर्मी ने लोगों को अपनी गिरफ्त में लेना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन चढ़ने के साथ तपिश भरी धूप ने लोगों को परेशान किया। दोपहर तक 25 से ज्यादा जिलों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन-चार दिनों में कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार चला जाएगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त देखने को मिलेगी। वहीं रात के पारे में भी बढ़ोतरी आएगी।
8 अप्रैल से प्रदेश के पूर्वी और तराई हिस्सों में पुरवाई चलेगी और तराई में फिर से बूंदाबांदी के संकेत हैं।










Discussion about this post