लखनऊ : क्रिकेटर रिंकू सिंह के ऊपर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार मेहरबान हुई है. योगी सरकार ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को तगड़ा तोहफा दिया है. बता दें कि योगी सरकार ने रिंकू सिंह को अधिकारी बना दिया है. सरकार ने स्टार क्रिकेटर को बेसिक शिक्षक अधिकारी बनाने का फैसला किया है. सरकार ने खेल कोटे के तहत रिंकू सिंह को लेकर ये बड़ा फैसला लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक, रिंकू सिंह की इंटरनेशनल स्तर पर उपलब्धियों की वजह से सरकार उन्हें अधिकारी बना रही है. बताया जा रहा है कि सरकार की तरफ से रिंकू सिंह से कहा गया है कि वह अपने दस्तावेज ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दें. माना जा रहा है कि इनके सत्यापन के बाद जल्द ही रिंकू सिंह को अपॉइंटमेंट लेटर मिल जाएगा. इसके बाद रिंकू सिंह को अलीगढ़ जिले में अमीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का पद दे दिया जाएगा.
दरअसल रिंकू सिंह अलीगढ़ के ही रहने वाले हैं. वह सामान्य परिवार से आते हैं. उनके पिता गैंस एजेंसी में एलपीजी सिलेंडर के वितरण का काम करते थे. बताया जाता है कि शुरू में रिंकू सिंह भी इस काम में अपने पिता की मदद करते थे.
आपको बता दें कि हाल ही में रिंकू सिंह ने समाजवादी पार्टी की तरफ से मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई की है. अब जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.










Discussion about this post