बड़ौत। एटीएम में रुपये डालने के नाम पर की गई 5.26 करोड़ की ठगी में पुलिस ने शनिवार को एक और आरोपी गुड्डू उर्फ रोबिन को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 63,600 रुपये व अन्य सामान बरामद हुआ।
मेरठ की सीएमएस कंपनी के मैनेजर योगेंद्र सिंह ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि उनकी कंपनी बैंक से रुपये लेकर एटीएम में डालने का काम करती हैं। कुछ दिन पहले तीन-चार एटीएम की जांच की तो उनमें रुपये नहीं मिले। शक होने पर लगभग 30 से अधिक एटीएम की जांच पड़ताल की गई, तो वह भी खाली मिले। इस तरह से 5.26 करोड़ रुपये का घोटाला किया है।
पुलिस ने गौरव तोमर व राॅकी मलिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की। इसमें कई अन्य के नाम सामने आए तो इसमें गौरव व राॅकी के चार परिचितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस ने आरोपी गुड्डू उर्फ रोबिन को गिरफ्तार किया है। इसके पास से गबन किए गए 63़,600 रुपये, मोबाइल, एटीएम कार्ड समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।











Discussion about this post