बागपत। बसौदा गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर मुस्कान की कथित हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका के पति शोएब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, घटना के 13 दिन बीत जाने के बाद भी अन्य आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
मृतका के भाई शौकीन ने बताया कि उनकी बहन को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था। परिवार ने पति के अलावा सास, ससुर, देवर और नंद के खिलाफ भी हत्या का मामला दर्ज कराया है। न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवार बागपत एसपी से मिला।
मुस्कान के परिवार का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने अब तक केवल पति शोएब पर कार्रवाई की है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिवार ने एसपी से शिकायत की है। एसपी ने मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।











Discussion about this post