मेरठ। थाना खरखौदा पुलिस ने पिता की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी रोहित पुत्र जय सिंह निवासी ग्राम पांची, थाना खरखौदा को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी लीलू प्रजापति के कोल्हू, ग्राम पांची से की गई।
पुलिस के अनुसार, रोहित ने शराब के नशे में अपने पिता जय सिंह के साथ मारपीट की थी। उसने डंडे से हमला किया, जिससे जय सिंह को गंभीर चोटें आईं। उपचार के बाद जब वह घर लौटे, तो उसी रात उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद मृतक की पत्नी पुष्पा देवी ने अपने बेटे रोहित के खिलाफ थाना खरखौदा में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।











Discussion about this post