मेरठ। लालकुर्ती थाना पुलिस ने एक महिला से पर्स छीनकर फरार हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 8020 रुपये नकद और एक चोरी की बाइक बरामद की है। घटना पुराना टोल मवाना रोड पर हुई, जहाँ बाइक सवार दो बदमाशों ने गरिमा बत्रा पत्नी अजय मुरानी, निवासी डी-1/901, श्री वर्धमान गार्डेनिया सोसाइटी, सेक्टर 10, थाना सेक्टर 7, जिला सोनीपत (हरियाणा) का पर्स छीन लिया।
महिला की शिकायत के आधार पर थाना लालकुर्ती में मामला दर्ज किया गया। मामले की जाँच करते हुए पुलिस ने आरोपी इमरान उर्फ इम्मू पुत्र नफीस अहमद निवासी पूर्वा फैयाज अली, थाना दिल्ली गेट, मेरठ (वर्तमान पता: बाबर वाली गली, श्याम नगर, थाना लिसाड़ी गेट) को हरिनाथ मंदिर जीरो माइल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया पर्स, 8020 रुपये नकद और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।











Discussion about this post