Friday, April 10, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home हरियाणा

प्रवीण हत्याकांड: इंस्टा पर खुद को ये दिखाती थी रवीना, हत्या से पहले ही कातिल पत्नी ने किया रिश्ते का कत्ल

रवीना ने इंस्टाग्राम के साथ यूट्यूब चैनल भी बनाया हुआ था। इसमें शॉर्ट वीडियो में वह कभी मां तो कभी पत्नी और कभी भाभी का किरदार निभाती थी। उसे इस किरदार के दो से ढाई हजार रुपये प्रति शॉर्ट वीडियो मिलते थे।

admin by admin
April 16, 2025
in हरियाणा
प्रवीण हत्याकांड: इंस्टा पर खुद को ये दिखाती थी रवीना, हत्या से पहले ही कातिल पत्नी ने किया रिश्ते का कत्ल
0
SHARES
375
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

भिवानी : भिवानी के प्रवीण हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। कातिल पत्नी ने हत्या से पहले ही रिश्ते का कत्ल कर दिया था। रवीना शॉर्ट वीडियो में कभी मां तो कभी पत्नी और भाभी का किरदार निभाती थी, एक वीडियो के दो से ढाई हजार मिलते थे। इंस्टाग्राम पर यूट्यूबर सुरेश से प्यार हुआ था।

इंस्टाग्राम पर यूट्यूबर सुरेश से करीब डेढ़ साल पहले नजदीकियां बनाने वाली भिवानी की रवीना ने पति की हत्या से काफी पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रिश्तों से दूरियां बना ली थी। उसने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद को सिंगल मदर दर्शाया था, जबकि वह अपने पति प्रवीण और छह साल के बेटे मुकुल के साथ रहती थी।

रवीना ने इंस्टाग्राम के साथ यूट्यूब चैनल भी बनाया हुआ था। इसमें शॉर्ट वीडियो में वह कभी मां तो कभी पत्नी और कभी भाभी का किरदार निभाती थी। उसे इस किरदार के दो से ढाई हजार रुपये प्रति शॉर्ट वीडियो मिलते थे।

Related posts

दिल्ली ब्लास्ट केस: NIA की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मुजम्मिल को फिर अल-फलाह यूनिवर्सिटी ले जाकर जुटाए सबूत

दिल्ली ब्लास्ट केस: NIA की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मुजम्मिल को फिर अल-फलाह यूनिवर्सिटी ले जाकर जुटाए सबूत

December 11, 2025
मुजफ्फरनगर के युवक ने नाबालिग का नहाते हुए बनाया वीडियो, रेप करने और ब्लैकमेल के आरोप में गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के युवक ने नाबालिग का नहाते हुए बनाया वीडियो, रेप करने और ब्लैकमेल के आरोप में गिरफ्तार

November 28, 2025

इन किरदारों में प्रेम का प्रदर्शन तो था लेकिन उसके जीवन में अपनों से कोई प्रेम नहीं था। रोल की दुनिया में खो चुकी रवीना ने न केवल अपने पति का गला घोंटा, बल्कि हर उस रिश्ते का भी कत्ल दिया, जो उसका करीबी था।

रवीना ने इंस्टाग्राम अकाउंट में खुद को सिंगल मदर दर्शाया हुआ था। उसने लिखा है कि वह कर्म में विश्वास करती है। पति प्रवीण और और छह साल के बेटे मुकुल के साथ भी इंस्टाग्राम पर कई वीडियो हैं, लेकिन उसने सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) अकाउंट पर खुद को अकेली मां व महिला दर्शाया था। रवीना का मकसद भी स्पष्ट था उसके पति के साथ रिश्ते अच्छे नहीं थे। पति शराब पीता और ज्यादा कमाता भी नहीं था।

इस वजह से भी रिश्तों में दूरियां बनी थी। सबसे अहम रवीना शॉर्ट वीडियो बनाने लगी तो उसकी थोड़ी बहुत कमाई भी होने लगी थी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रवीना एक उभरते हुए कलाकार के रूप में भी खुद को देखने लगी थी। पति के साथ रहना उसे रास नहीं आ रहा था, इसी वजह से उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से ही हटा दिया।

भिवानी में महिला के सिर पर यूट्यूब और इंस्टा पर रील बनाने का ऐसा जुनून सवार हुआ कि उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर डाली और शव दिनोद रोड गंदे नाले में फेंक दिया। हत्या के 19 दिन बाद 12 अप्रैल को पुलिस ने पति की हत्या करने वाली महिला और उसके यूट्यूबर प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने यूट्यूबर से अवैध संबंधों में आड़े आने पर पति को चुन्नी से गला घोंटकर हत्या करने का गुनाह भी कबूल लिया है।

पुराना बस स्टैंड क्षेत्र गुजरों की ढाणी निवासी प्रवीण (35) की रेवाड़ी के गांव जुड़ी निवासी रवीना (32) से शादी हुई थी। प्रवीण का छह साल का बेटा मुकुल है। प्रवीण के पिता सुभाष ने बताया कि उसके बेटे के साथ रवीना की अनबन रहती थी। रवीना यूट्यूब पर वीडियो और शार्ट वीडियो बनाती है और हांसी के प्रेमनगर निवासी सुरेश यूट्यूबर के साथ डेढ़ साल से संपर्क में है। आशंका जताई कि दोनों के अवैध संबंध के चलते उसकी पुत्रवधू ने ही उसके बेटे की हत्या की है।

सुभाष ने बताया कि 25 मार्च को रवीना घर आई थी और दिन में प्रवीण के साथ झगड़ा किया था। रात को प्रवीण घर था, लेकिन सुबह वह नहीं मिला। उसका बेटा ऑटो रिक्शा चलाता था। बेटे के बारे में जब पुत्रवधू से पूछा तो उसने प्रवीण के लापता होने पर अनभिज्ञता जताई। 28 मार्च को उसका शव दिनोद रोड पर गंदे नाले में मिला।

प्रवीण के परिजनों ने अपने स्तर पर घर से निकलने वाले सभी रास्तों की उस दिन की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई। इसमें हत्या वाली देर रात करीब दो से ढाई बजे के बीच रवीना और हेलमेट पहनकर बाइक चलाने वाला व्यक्ति प्रवीण को कपड़े में बेसुध हालत में लपेटकर ले जाते हुए दिखा था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने प्रारंभिक तथ्य जुटाने के बाद दोनों को राउंडअप कर सख्ती से पूछताछ की तो पत्नी ने पुलिस के सामने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या का राज उगल डाला।

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद रवीना ने बताया कि यूट्यूबर सुरेश के साथ उसके अवैध संबंध हैं। पति बार-बार उससे दूर रहने का दबाव बना रहा था। इसी के चलते वह 25 मार्च को घर आई थी। उसी रात उसने चुन्नी से गला घोंटकर पति की हत्या की और फिर प्रेमी सुरेश के साथ मिलकर देर रात को सबके सो जाने के बाद बाइक पर बीच में बैठाकर शव को दिनोद रोड ड्रेन में ठिकाने लगा डाला।

पुलिस रिमांड के दौरान यूट्यूबर सुरेश ने पुलिस को बताया कि रवीना के साथ इंस्टाग्राम पर उसकी जान पहचान हुई और फिर वे साथ में शॉर्ट वीडियो बनाने लगे। करीब डेढ़ साल से रवीना उसके संपर्क में थी, जिसकी भनक उसके पति को लग चुकी थी। हत्या के दिन रवीना के घर पर ही प्रवीण ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद उसकी हत्या की गई। प्रवीण की हत्या के बाद दिनभर रवीना नॉर्मल रही और शाम को भी जब परिजनों ने उससे प्रवीण के बारे में पूछा तो उसने पता नहीं होने का नाटक किया। देर रात करीब ढाई बजे जब सब सो गए तो बाइक पर रवीना और सुरेश ने बीच में शव रखकर करीब छह किलोमीटर दूर दिनोद रोड ड्रेन में ले जाकर ठिकाने लगा दिया।

पुराना बस स्टैंड क्षेत्र गुजरों की ढाणी निवासी प्रवीण और रवीना का छह साल का बेटा मुकुल है। प्रवीण की हत्या के बाद मुकुल के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं हत्या के जुर्म में मां रवीना के जेल चले जाने के बाद मां का प्यार और दुलार भी छीन गया। मुकुल अब अपने दादा सुभाष और चाचा संदीप के पास रह रहा है।

रवीना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थी। उसका इंस्टाग्राम पर रवीना राव के नाम से अकाउंट भी बना है जिस पर 34 हजार से अधिक फॉलोअर हैं और उसकी 659 पोस्ट भी डाली हैं, जिसमें उसकी शॉर्ट वीडियो और डांस की वीडियो हैं। इसके अलावा यूट्यूब पर भी उसकी काफी शॉर्ट वीडियो सीरीज डाली गई हैं। इसमें अन्य कलाकार भी हैं। रवीना पर इंस्टाग्राम का ऐसा भूत सवार था कि परिवार के मना करने पर भी वह उनके खिलाफ जाकर ये सब करती थी। पति से इस बात को लेकर कई बार उसका झगड़ा हो चुका था। हत्या के दिन 25 मार्च को वह घर आई थी, इससे पहले वह शॉर्ट वीडियो बनाने के लिए काफी दिनों से बाहर थी।

पुलिस ने परिजनों के शक और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्रवीण की पत्नी रवीना और युवक सुरेश से पूछताछ की तो उन्होंने प्रवीण की हत्या की बात कबूल कर ली। रवीना और सुरेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। रवीना और उसके प्रेमी को पति प्रवीण की हत्या के मामले में न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी है। जो भी नए तथ्य सामने आएंगे। उन्हें भी तफ्तीश में शामिल किया जाएगा।- नरेंद्र कुमार, एसएचओ, सदर पुलिस थाना।

ShareTweetSend
Previous Post

मुजफ्फरनगर: ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, जिला अध्यक्ष बोले- बीजेपी के इशारे पर काम कर रही है ईडी

Next Post

मुज़फ्फरनगर : सर्विस सेंटर से 55 इंच की LED चोरी की, CCTV तोड़े, चेहरा छुपाया… मगर पकड़ा गया एक ‘चप्पल’ से; ऐसे हुआ पर्दाफाश

Next Post
मुजफ्फरनगर में फांसी पर लटकी मिली दो लोगों की लाश, मचा हडकंप, फोर्स मौके पर

मुज़फ्फरनगर : सर्विस सेंटर से 55 इंच की LED चोरी की, CCTV तोड़े, चेहरा छुपाया... मगर पकड़ा गया एक 'चप्पल' से; ऐसे हुआ पर्दाफाश

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मुजफ्फरनगर में स्थापित होगी भगवान परशुराम की प्रतिमा, मंत्री कपिल देव व चेयरपर्सन का नागरिकों ने किया भव्य अभिनंदन

मुजफ्फरनगर में स्थापित होगी भगवान परशुराम की प्रतिमा, मंत्री कपिल देव व चेयरपर्सन का नागरिकों ने किया भव्य अभिनंदन

10 months ago
मेल पार्टनर के बिना अंडे देता है ये जीव, सच्चाई जानकर आपको भी लगेगा झटका

मेल पार्टनर के बिना अंडे देता है ये जीव, सच्चाई जानकर आपको भी लगेगा झटका

10 months ago
राशिफल 16 फरवरी 2025: सूर्य की कृपा से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपका राशिफल

होली पर शनि, मंगल और गुरु की खास स्थिति! इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है लकी लिस्ट में?

1 year ago
बांग्लादेश में हिंदुओं पर जुल्म: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की अपील— सड़कों पर हिंदू भाइयों का साथ दें भारतीय मुसलमान

बांग्लादेश में हिंदुओं पर जुल्म: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की अपील— सड़कों पर हिंदू भाइयों का साथ दें भारतीय मुसलमान

3 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In