मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में शादी के दिन हार्ट अटैक से मौत का नाटक कर फरार हुई दुल्हन को पुलिस ने झांसी के पास एक आश्रम से गिरफ्तार कर लिया है। मुजफ्फरनगर पुलिस अब युवती से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है। बताया जाता है कि वह अपनी महिला मित्र के साथ वहां से गिरफ्तार हुई थी।
आपको बता दें कि नई मंडी थाना क्षेत्र के शांतिनगर निवासी डॉक्टर भारत भूषण के पुत्र विजय भूषण की शादी झांसी निवासी सुषमा शर्मा के साथ तय हुई थी। शादी का समारोह मुजफ्फरनगर के नाथ फॉर्म में आयोजित किया गया था। शादी से ठीक पहले, दुल्हन सुषमा मेकअप के लिए एक ब्यूटी पार्लर गई थी, जहां उसने घबराहट महसूस की और चक्कर खाकर गिर पड़ी।
परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और हार्ट फेल्योर को मौत का कारण बताया। यह खबर फैलते ही शादी का माहौल मातम में बदल गया।
अब इस मामले में चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पुलिस ने सुषमा को झांसी के पास एक आश्रम से बरामद कर लिया। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दुल्हन ने हार्ट अटैक का नाटक कर अपनी सहेली के साथ फरार होने की योजना बनाई थी।
मुजफ्फरनगर पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस साजिश में कोई और व्यक्ति शामिल था और फरारी के पीछे असली वजह क्या थी।
इस सनसनीखेज मामले से पूरे शहर में चर्चाओं का दौर जारी है, और पुलिस जल्द ही पूरे रहस्य से पर्दा उठाने की तैयारी में है।
सीओ मंडी रूपाली राव चौधरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक नवविवाहिता लापता हो गई है। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और महिला को सुरक्षित ढूंढ निकाला। मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि यह मामला किसी गलतफहमी का परिणाम था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
सीओ ने बताया कि इस प्रकरण में पहले से ही एक मुकदमा दर्ज किया जा चुका है और आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार की जाएगी। साथ ही, पुलिस अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर बनाए हुए है और लोगों से अपील की है कि वे बिना सत्यापित किए किसी भी सूचना को न फैलाएं।











Discussion about this post