रामपुर। रामपुर जेल से इस समय की एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खां की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।
डॉक्टरों की टीम को लौटाया गया-
बताया गया कि आज़म खां की स्वास्थ्य स्थिति अचानक खराब होने के बाद जेल प्रशासन ने तत्काल जिला अस्पताल को सूचना दी और डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम को जेल भेजने का अनुरोध किया। जिला अस्पताल के CMS (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक) ने तीन डॉक्टरों की एक टीम जेल रवाना की।
हालांकि, सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब डॉक्टरों की टीम जेल पहुंची, लेकिन आज़म खां ने अपना इलाज कराने और मेडिकल जांच करवाने से साफ इनकार कर दिया।
CMS ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया, “जेल से मांग के बाद टीम भेजी गई थी, लेकिन आज़म खां द्वारा चेकअप न कराए जाने के चलते टीम बिना उन्हें देखे ही जेल से वापस लौट आई।”
इलाज से इनकार के पीछे का राज?
जेल प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूर्ण परीक्षण की मांग की थी, लेकिन आज़म खां के इस फैसले के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है, जिससे कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
अभी हाल ही में, आज़म खां ने जेल में मिलने गए अपने परिवार (पत्नी, बेटे और बहन) से भी मुलाकात करने से मना कर दिया था, जिसके बाद उनके बीमार होने की खबर और इलाज से इनकार करने की जानकारी ने इस मामले को चर्चा का बड़ा मुद्दा बना दिया है।











Discussion about this post