मुजफ्फरनगर। जिला परिषद मार्केट में उस समय हड़कंप मच गया जब सादे कपड़ों में आई एक विशेष टीम ने अचानक एक दवा व्यापारी के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान व्यापारी को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया और टीम उसे अपने साथ ले गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह कार्रवाई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) देहरादून की टीम द्वारा की गई प्रतीत होती है, हालांकि अधिकारियों की ओर से इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे मार्केट क्षेत्र में हड़कंप मच गया, और व्यापारियों में दहशत का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। गिरफ्तारी के बाद कुछ देर के लिए हल्का हंगामा भी देखा गया, लेकिन स्थानीय पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखा।
फिलहाल, मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है और यह स्पष्ट नहीं है कि कार्रवाई किस विशेष आधार पर की गई।










Discussion about this post