मेरठ। गुरुवार सुबह हुई बारिश ने गर्मी से परेशान मेरठवासियों को राहत दी। सुबह हल्की से मध्यम बारिश होती रही, जिससे आसमान में बादल छा गए और दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मेरठ शहर से लेकर देहात तक मौसम सुहावना हो गया तो वहीं बागपत, बिजनौर व मुजफ्फरनगर समेत आसपास के सभी जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई है।
मेरठ की बात करें तो भारतीय कृषि परिणाम एवं संविधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. समीम के अनुसार अगले 48 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। बारिश और ठंडी हवाओं की बदौलत शहर का मौसम सुहावना हो गया है।
मौसम विभाग का यह भी कहना है कि इस जुलाई माह में बीते वर्षों की तुलना में अब तक ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके चलते फसलों को भी भरपूर फायदा हो रहा है।
बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच यह बदलाव न सिर्फ मौसम में, बल्कि जनजीवन में भी सुकून लेकर आया है। इससे पहले बुधवार को भी सुबह की बारिश के बाद कई इलाकों में हल्की फुहारें दिनभर चलती रहीं। शाम को कई इलाकों में जोरदार बारिश भी हुई।
मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 28.9°C
न्यूनतम: 26.1°
उच्चतम: 30.5°
सूर्योदय 05:94 am
सूर्यास्त 07:12 pm
हवा की गति -18.5 km/h
आर्द्रता -84%
बारिश की संभावना -49%
चंद्रोदय -11:37 am
चंद्रास्त – 10:53 pm











Discussion about this post