पटना। कान्सटीट्युशनल क्लब ऑफ इंडिया के चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भाजपा सांसद राजीव प्रताप सिंह रूडी आज पहली बार पटना पहुंचे। उनके आगमन पर पूरे शहर में जश्न का माहौल देखने को मिला। रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर सैकड़ों समर्थक फूल-मालाओं और जयकारों के साथ उनका स्वागत करने के लिए इकट्ठा हुए थे।
सड़कों पर जगह-जगह बैनर-पोस्टर और झालरों से सजावट की गई थी। समर्थकों ने ढोल-नगाड़े बजाकर जीत की खुशी जाहिर की। पटना की गलियों में तो जैसे लोकतंत्र की जीत का उत्सव मनाया जा रहा हो। युवा कार्यकर्ताओं और भाजपा नेताओं ने रूडी का मुख्य चौराहों पर भव्य अभिवादन किया और उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई।
जीत के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से लोगों के बीच पहुंचे सांसद रूडी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “यह जीत मेरी नहीं, पूरे बिहार व देश की लोकतांत्रिक ताकत की है। संविधान क्लब ने दिखा दिया कि राजनीति में तालमेल और सामूहिक निर्णय की संस्कृति जीवित है। मैं सभी का दिल से धन्यवाद करता हूँ, आगे और जिम्मेदारी बढ़ गई है।”
इसके बाद रुड़ी ने अपने पैतृक घर पहुँचकर परिजनों का आशीर्वाद लिया और टीम के साथ विजय जुलूस में शामिल हुए। शहर भर की जनता ने भी इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बना दिया।











Discussion about this post