मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर नई मंडी कोतवाली की गांधी कॉलोनी पुलिस चौकी का चौंकाने वाला कारनामा सामने आया है, जहाँ एक स्कूटी का 20 लाख 74 हजार रुपये का भारी-भरकम चालान काट दिया गया। हालांकि, सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद पुलिस ने इसे ‘तकनीकी खराबी’ बताते हुए 4,000 रुपये कर दिया है।
पूरा मामला-
अविश्वसनीय चालान- नई मंडी कोतवाली की गांधी कॉलोनी चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्कूटी (UP12 CA 9880) पर बिना कागजात, हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 20 लाख 74 हजार रुपये का चालान काट दिया।
सोशल मीडिया पर बवाल- जैसे ही चालान की खबर सोशल मीडिया पर फैली, पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और यह मामला मुजफ्फरनगर से लेकर दिल्ली तक चर्चा का विषय बन गया।
गलती सुधारने की कोशिश0 सोशल मीडिया के दबाव के बाद पुलिस को अपनी गलती सुधारनी पड़ी। पुलिस ने आनन-फानन में इस भारी-भरकम चालान को घटाकर केवल 4,000 रुपये कर दिया।
पुलिस का स्पष्टीकरण- एसपी ट्रैफिक अतुल चौबे ने तकनीकी खराबी को गलती का कारण बताया। उन्होंने कहा कि चालान में 207 एमवी एक्ट. लिखा जाना था,
जिसके बाद 4,000 रुपये का शमन शुल्क लिखा जाता, लेकिन त्रुटि के कारण अंक गलती से 2074000 हो गया।
स्कूटी अभी भी जब्त- स्कूटी को अभी तक रिलीज़ नहीं किया गया है और वह नई मंडी थाने में खड़ी है।










Discussion about this post