सहारनपुर। श्रीराम चौक पर एक दुकान से खरीदे गए सैकड़ों मोबाइल फोन अचानक खराब हो गए। उनके डिस्प्ले बंद हो गए, और जब ऑन किए तो सिर्फ “Hello” दिखा। गुस्साए ग्राहकों ने दुकान पर धावा बोल दिया और हंगामा किया। दुकानदार अपनी दुकान बंद करके चला गया। पीड़ितों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
श्री राम चौक की एक दुकान पर प्रोटेस्ट कर रहे युवाओं ने बताया कि उन्होंने वहां से मोबाइल फोन खरीदे थे। कुछ समय तक तो फोन ठीक चले, लेकिन अचानक शुक्रवार रात और शनिवार सुबह सैकड़ों फोन काम करना बंद कर दिए। शुरू में उन्हें लगा कि यह कोई टेक्निकल गड़बड़ी है। दोबारा चालू करने के बाद भी फोन काम नहीं कर रहे थे।
युवाओं ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया। दुकान पर पहुंचे नितिन, सचिन, शोएब ने बताया कि फोन की स्क्रीन पर केवल हेलो का संदेश दिखाई दे रहा है। इसके आगे न तो मोबाइल चला और न ही फोन अनलॉक हुआ।
उधर, पड़ोसी दुकानदारों ने बताया कि जिस दुकान से यह मोबाइल खरीदे गए थे, दुकान मालिक के परिवार में कोई बीमार है। इस वजह से दुकानदार उसे लेकर गाजियाबाद गया है। दुकानदार के आने के बाद ही पता चलेगा।











Discussion about this post