मुजफ्फरनगर। जिले के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्र के निर्देश पर प्रवीण कुमार द्विवेदी को एसडीएम सदर के पद पर नियुक्त किया गया है। वर्तमान एसडीएम सदर निकिता शर्मा का तबादला कर दिया गया है।
एसडीएम निकिता शर्मा हाल के दिनों में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से टकराव के चलते सुर्खियों में रही थीं। दोनों के बीच कई मुद्दों पर मतभेद की चर्चा प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में होती रही है।
प्रवीण कुमार द्विवेदी को प्रशासनिक अनुभव और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जाना जाता है। उनके कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही शहरवासियों को प्रशासनिक गति और पारदर्शिता की उम्मीदें हैं।
हालांकि, निकिता शर्मा के तबादले को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, तबादले की पृष्ठभूमि में राजनीतिक हस्तक्षेप की भी अहम भूमिका रही है। अब देखना यह होगा कि प्रवीण द्विवेदी अपने कार्यकाल में सदर क्षेत्र की प्रशासनिक चुनौतियों से किस प्रकार निपटते हैं।










Discussion about this post