Tuesday, April 14, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home Muzaffarnagar

सनसनीखेज! मुजफ्फरनगर कोतवाली के पीछे घुसे डकैत, हथियारों के बल पर लूटे 62 तोले जेवर और नगदी

जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी नासिर अपनी भांजी की शादी के रिसेप्शन में रिश्तेदारों के साथ बाहर गए हुए थे। घर में उनके छोटे भाई नाजिम, नाजिम की पत्नी शबीना, भांजे अददू और अददू की पत्नी मौजूद थे।

admin by admin
December 7, 2025
in Muzaffarnagar
सनसनीखेज! मुजफ्फरनगर कोतवाली के पीछे घुसे डकैत, हथियारों के बल पर लूटे 62 तोले जेवर और नगदी
0
SHARES
242
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

मुज़फ़्फ़रनगर। जिले के खतौली कस्बे में पुलिस थाने की पिछली दीवार से चंद कदमों की दूरी पर शुक्रवार देर रात एक दुस्साहसिक डकैती की वारदात ने पूरे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया। मोहल्ला लाल मौहम्मद में तीन हथियारबंद बदमाश नासिर पुत्र यूसुफ के घर में घुस गए, परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया और 62 तोले सोना व साढ़े बारह लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।

वारदात का विवरण-
जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी नासिर अपनी भांजी की शादी के रिसेप्शन में रिश्तेदारों के साथ बाहर गए हुए थे। घर में उनके छोटे भाई नाजिम, नाजिम की पत्नी शबीना, भांजे अददू और अददू की पत्नी मौजूद थे।

रात करीब 9:30 बजे, जब डोरबेल बजी, तो शबीना ने दरवाजा खोला। बाहर खड़े तीन युवकों में से एक ने खुद को ‘डेकोरेशन वाला’ बताया और ‘खाला’ (मौसी) कहकर संबोधित किया। सामान लेने के बहाने, उन्होंने धक्का देकर घर में प्रवेश किया। दो बदमाश हेलमेट पहने हुए थे, जबकि तीसरे ने मंकी कैप पहन रखी थी।

Related posts

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
मुजफ्फरनगर: क्षत्रिय समाज का शक्ति प्रदर्शन; सम्मान समारोह में गूंजी एकजुटता की हुंकार, SC-ST एक्ट के विरोध में उठी आवाज

मुजफ्फरनगर: क्षत्रिय समाज का शक्ति प्रदर्शन; सम्मान समारोह में गूंजी एकजुटता की हुंकार, SC-ST एक्ट के विरोध में उठी आवाज

December 28, 2025

बंधक बनाकर लूटा सामान-
बदमाशों ने घर में मौजूद शबीना, नाजिम, अददू और उनकी पत्नी को तमंचे व चाकू दिखाकर धमकाया। सभी को रस्सियों से हाथ बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया गया। करीब पौन घंटे तक घर में रुककर बदमाशों ने दूसरी मंजिल पर स्थित नासिर के कमरे की अलमारी तोड़ी और उसमें रखे 62 तोले सोने के जेवर और 12.5 लाख रुपये नकद लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश आराम से फरार हो गए। शबीना ने किसी तरह अपने हाथ की गांठ खोली और शोर मचाया, तब जाकर मोहल्ले वालों को घटना की जानकारी मिली।

पुलिस महकमे में हड़कंप, उच्चाधिकारी मौके पर-
थाने की पिछली दीवार से इतनी करीब हुई इस बड़ी डकैती की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ रामाशीष यादव और कोतवाल दिनेश चन्द्र बघेल तत्काल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, देर रात एसएसपी संजय कुमार वर्मा और एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत भी खतौली पहुंचे। एसएसपी ने कोतवाल दिनेश चन्द्र बघेल को वारदात का शीघ्र खुलासा करने का सख्त आदेश दिया है।

जमीन बेचने का था इनपुट?
पुलिस को आशंका है कि बदमाशों को इस बात की जानकारी थी कि नासिर ने हाल ही में सफेदा रोड स्थित अपनी खेती की जमीन करीब दो करोड़ रुपयों में बेची थी। पुलिस मान रही है कि इसी सूचना के आधार पर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

ShareTweetSend
Previous Post

जस्टिस फॉर उज्ज्वल राणा: 8 दिसंबर से डीएवी कॉलेज बुढ़ाना में प्रदर्शन, परिवार ने प्रशासन को दी चेतावनी

Next Post

मुजफ्फरनगर: हिंदू युवा वाहिनी ने मनाया ‘शौर्य दिवस’, पश्चिम बंगाल के MLA को दी सख्त चेतावनी

Next Post
मुजफ्फरनगर: हिंदू युवा वाहिनी ने मनाया ‘शौर्य दिवस’, पश्चिम बंगाल के MLA को दी सख्त चेतावनी

मुजफ्फरनगर: हिंदू युवा वाहिनी ने मनाया 'शौर्य दिवस', पश्चिम बंगाल के MLA को दी सख्त चेतावनी

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मुजफ्फरनगर: खतौली में शांति समिति की बैठक, गिने-चुने लोग ही हुए शामिल, दोबारा बैठक करने का फैसला

मुजफ्फरनगर: खतौली में शांति समिति की बैठक, गिने-चुने लोग ही हुए शामिल, दोबारा बैठक करने का फैसला

10 months ago
यूपी: मौसम में बढ़ी गर्मी , प्रदेश के 23 जिलों में पारा 35 डिग्री के पार, ये शहर सबसे गर्म; अलर्ट जारी

इस गर्मी में ‘डबल हीट वेव’ वाले दिन और खराब करेंगे हालात… मौसम विभाग की चेतावनी डराने वाली, जाने

1 year ago
मुज़फ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; पूर्व विधायक शाहनवाज राणा के बेटे आहद राणा गिरफ्तार, जेल में मोबाइल फोन पहुँचाने का मामला

मुज़फ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; पूर्व विधायक शाहनवाज राणा के बेटे आहद राणा गिरफ्तार, जेल में मोबाइल फोन पहुँचाने का मामला

5 months ago
मेरठ: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कांवड़ के जरिए गूंजेगा देशभक्ति का संदेश, मस्जिद के इमाम की मौजूदगी में हो रही तैयारियां

मेरठ: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कांवड़ के जरिए गूंजेगा देशभक्ति का संदेश, मस्जिद के इमाम की मौजूदगी में हो रही तैयारियां

9 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In