शामली। जिले में लगातार बढ़ते तापमान और तेज धूप के कारण हीट वेव (लू) का खतरा बढ़ गया है। इसी को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, शामली द्वारा एक अधिकारिक एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें नागरिकों से दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के सूती वस्त्र पहनने की अपील की गई है।
प्रशासन ने कहा है कि हीट वेव बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बीमार व्यक्तियों के लिए विशेष रूप से खतरनाक हो सकती है। लू लगने की स्थिति में तुरंत प्राथमिक उपचार कर मरीज को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाने की सलाह दी गई है।
लू के दुष्प्रभाव
डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी और हीट स्ट्रोक जैसे लक्षणों की पहचान कर समय रहते इलाज जरूरी बताया गया है।
प्रमुख निर्देश – क्या करें:
धूप में निकलने से बचें
ORS, नींबू पानी, छाछ का सेवन करें
सिर को टोपी या गमछे से ढकें
घर को ठंडा रखें
बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें
क्या न करें:
खाली पेट बाहर न निकलें
तैलीय, मसालेदार खाना न खाएं
शराब, चाय, कॉफी जैसे पेयों से परहेज करें
बच्चों को गाड़ी में अकेला न छोड़ें
आपातकालीन संपर्क:
आपदा नियंत्रण कक्ष – ☎️ 1077
एम्बुलेंस – ☎️ 108
महिला हेल्पलाइन – ☎️ 1090
चाइल्ड हेल्पलाइन – ☎️ 1098
जिला कार्यालय – ☎️ 01398-270203
एडवाइजरी जनहित में जारी की गई है।
— जिलाधिकारी, शामली | जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण











Discussion about this post