शामली। जनपद गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के गांव नाहल में पांच दिन पूर्व बदमाशों के हमले में शहीद हुए गांव बधेव निवासी यूपी पुलिस के सिपाही सौरभ देशवाल की तेरहवीं पर हवन व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गणमान्य लोगों व ग्रामीणों ने शहीद सिपाही को श्रद्धांजलि अर्पित की।
गौतमबुद्ध नगर में एसओजी में तैनात सिपाही सौरभ देशवाल रविवार रात को गांव नहाल में बदमाशों के हमले में बलिदानी हो गए थे। शामली क्षेत्र के पैतृक गांव बधेव में सोमवार को सिपाही के शव का अंतिम संस्कार किया गया था। शुक्रवार को उनकी तेरहवीं हुई। इस दौरान गांव व क्षेत्र के ग्रामीण, रिश्तेदार, परिचित और गण्यमान्य लोग बड़ी संख्या में उनके आवास पर पहुंचे। सुबह आठ बजे हवन हुआ। इसके बाद दोपहर 12 बजे श्रद्धांजलि सभा हुई। इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेश राणा, थानाभवन विधायक अशरफ अली, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल, वाजिद अली, राजन जावला समेत सभी लोगों ने बलिदानी सिपाही के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।











Discussion about this post