शामली : थानाभवन थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना की शिकायत मिलने के दो दिन के भीतर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम के निर्देश पर महिला अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 4 जनवरी 2025 को थानाभवन क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी। पीड़िता के परिजनों ने थाने में लिखित तहरीर दी, जिसके आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
आज 6 जून 2025 को थानाभवन पुलिस को इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। गिरफ्तार किए गए आरोपी मनोज पुत्र नत्थन सिंह, निवासी ग्राम जाफरपुर, थाना थानाभवन, जनपद शामली। रविकान्त पुत्र किरणपाल, निवासी ग्राम जाफरपुर, थाना थानाभवन, जनपद शामली के लहने वाले है।
इस पूरे अभियान का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी थानाभवन के निकट पर्यवेक्षण में किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में महिला सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश गया है, और पीड़ित परिवार को कुछ हद तक राहत मिली है।











Discussion about this post