नई दिल्ली। गर्मियों में इन टेस्टी ड्रिंक्स को करें अलविदा, नहीं तो शरीर बन सकता है बीमारियों का ‘बाजार’!
गर्मियों के मौसम में अधिकतर लोग कुछ ड्रिंक्स को हेल्दी समझकर पीते हैं. लेकिन ये ड्रिंक्स सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है. आइए जानते हैं गर्मियों के मौसम में किन ड्रिंक्स का सेवन नहीं करना चाहिए.
गर्मियों के मौसम में गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे ड्रिंक्स का सेवन करते हैं. ठंडे ड्रिंक्स ना केवल गर्मी से राहत दिलाते हैं बल्कि मन को भी तरोताजा करते हैं. तेज धूप और गर्म हवा की वजह से शरीर का तापमान बढ़ जाता है. ऐसे में गर्मियों के मौसम में शरीर के तापमान को बैलेंस रखने के लिए ठंडी चीजों का सेवन करना चाहिए. लेकिन कुछ ड्रिंक्स टेस्ट तो होते हैं लेकिन सेहत के लिए यह हानिकारक होते हैं. अधिकतर लोग इन ड्रिंक्स को हेल्दी समझकर पीते हैं. आइए जानते हैं किन ड्रिंक्स का सेवन नहीं करना चाहिए.
एनर्जी ड्रिंक्स
एनर्जी ड्रिंक्स स्वाद में बेहद टेस्ट लगता है. एनर्जी ड्रिंक्स को पीते ही एनर्जी महसूस होती है. लेकिन इन एनर्जी ड्रिंक्स में कैफीन और शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. इन ड्रिंक्स का सेवन करने से हार्टबीट बढ़ सकती है वहीं इन ड्रिंक्स का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है. गर्मियों में एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन बंद करें. इसकी जगह आप घर में बनाकर नींबू पानी या फिर आम पन्ना का सेवन करें.
क्रीमी मिल्कशेक्स
गर्मियों में अधिकतर लोग क्रीमी मिल्कशेक्स पीना काफी पसंद करते हैं. मार्केट में आपको स्ट्रॉबेरी, वनीला और चॉकलेट समेत कई फ्लेवर के क्रीमी मिल्कशेक मिल जाएंगे. यह स्वाद में तो बहुत अच्छे होते हैं लेकिन इन शेक्स में फैट और चीनी की अधिक मात्रा पाई जाती है जो कि आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. इन क्रीमी मिल्कशेक्स का सेवन करने से शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है वहीं इसका असर पाचन तंत्र पर भी पड़ता है.
पैकेट बंद जूस
अधिकतर लोग पैकेट बंद जूस को हेल्दी मानकर पीते हैं. लेकिन पैकेट बंद जूस में शुगर की मात्रा काफी होती है. ऐसे में पैकेट बंद जूस पीने से शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ सकती है. पैकेट बंद जूस पीने से डायबिटीज, हार्ट संबंधी समस्या का रिस्क बढ़ सकता है.











Discussion about this post