नई दिल्ली। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और राहत पाने के लिए लोग एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल करते हैं. AC तपती गर्मी में ठंडक पहुंचाकर हमें आराम तो देता है, लेकिन अगर कुछ गलतियां हो जाएं तो यह खतरनाक भी साबित हो सकता है. लापरवाही के चलते AC में जोरदार धमाका हो सकता है, जिसकी आवाज पूरे मोहल्ले में गूंज सकती है और जान-माल का नुकसान भी हो सकता है. इसलिए गर्मियों में AC का इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है.
रेगुलर सर्विसिंग
सबसे आम गलती जो अक्सर लोग करते हैं, वह है AC की नियमित सर्विसिंग न करवाना. लंबे समय तक बिना सर्विसिंग के चलाने से AC के अंदर धूल-मिट्टी और गंदगी जमा हो जाती है. यह न केवल कूलिंग को कम करती है, बल्कि मोटर और कंप्रेसर पर भी दबाव डालती है, जिससे वे ज्यादा गरम हो सकते हैं और आग लगने का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए, हर सीजन की शुरुआत में और बीच में कम से कम एक बार AC की सर्विसिंग जरूर करवाएं.
ओवरलोडिंग
दूसरी बड़ी गलती है ओवरलोडिंग. कई बार लोग एक ही पावर सॉकेट पर AC के साथ अन्य उपकरण भी चला देते हैं. इससे बिजली का लोड बढ़ सकता है और शॉर्ट सर्किट होने का खतरा पैदा हो सकता है, जो धमाके का कारण बन सकता है. हमेशा AC के लिए अलग और सही क्षमता वाला पावर सॉकेट इस्तेमाल करें.
असामान्य आवाज
अगर AC में कोई असामान्य आवाज आ रही है तो यह कंप्रेसर में खराबी का संकेत हो सकता है. साथ ही अगर एसी में से जलने की गंध भी आए, तो तुरंत उसे बंद कर दें और किसी तकनीशियन को दिखाएं.
गलत तरीके से इंस्टॉलेशन
एक और जरूरी चीज है गलत तरीके से इंस्टॉलेशन. अगर AC को ठीक से इंस्टॉल नहीं किया गया है, तो वायरिंग में ढीलापन या अन्य समस्याएं आ सकती हैं, जिससे स्पार्किंग और आग लगने का खतरा रहता है. हमेशा किसी अनुभवी और पेशेवर तकनीशियन से ही AC इंस्टॉल करवाएं.
ओवरहीट
कई बार ओवरहीटिंग भी एसी में ब्लास्ट का कारण बन जाता है. आमतौर पर ऐसा तब होता है जब एसी की आउटडोर यूनिट सीधी धूप में लगी हो या एसी को काफी ज्यादा समय तक लगातार चलाया जाए. इससे बचने के लिए एसी की आउटडोर यूनिट को धूप में लगवाने से बचें और साथ ही एसी को लगातार न चलाएं.











Discussion about this post