शामली। कजाकिस्तान में 12 से 15 जून तक आयोजित सीनियर ग्रेपलिंग कुश्ती विश्व कप चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में 22 देशों के पहलवानों ने भाग लिया, जिनमें से शामली जनपद के गाँव काबड़ौत निवासी रवि मलिक ने 71 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर भारत और उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया।
रवि मलिक की इस शानदार उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है। गाँव-गाँव में लोग उन्हें बधाइयाँ दे रहे हैं और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत मान रहे हैं। रवि मलिक लंबे समय से कुश्ती के क्षेत्र में सक्रिय हैं और उन्होंने इससे पहले भी कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। उनकी इस मेहनत और समर्पण का परिणाम अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देखने को मिल रहा है।
रवि ने बताया कि इस पदक को जीतना उनके लिए एक सपना पूरा होने जैसा है और वह आने वाले समय में स्वर्ण पदक के लिए प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने अपने कोच और परिवार का आभार जताया, जिनके सहयोग से यह सफलता संभव हो सकी।











Discussion about this post