बुलंदशहर : बुलंदशहर स्थित थाना चोला क्षेत्र के गांव में तीन युवकों ने गांव के ही दो किशोर को खाने का लालच देकर कमरे में बंधक बनाकर कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि आरोपियों के परिजनों से शिकायत की गई तो उन्होंने अभद्रता की। फिलहाल परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
चोला क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 22 मार्च को उनका 13 वर्षीय बेटा गांव के ही 11 वर्षीय बच्चे के साथ खेल रहा था। इसी दौरान गांव निवासी युवक गांव के ही अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर वहां पहुंचा और दोनों बच्चों को खाने-पीने का लालच देकर एक निर्माणाधीन मकान में ले गए।
आरोपियों ने दोनों बच्चों को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद डरा-धमाकर उनके मुंह में कपड़ा ठूंसकर कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही आरोपियों ने अश्लील वीडियो भी बना ली और धमकी दी कि वारदात के बारे में किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे और इसका अंजाम अच्छा नहीं होगा।
वारदात के बाद से दोनों बच्चे काफी डरे हुए थे और उन्होंने घर से निकलना भी बंद कर दिया। जब परिजनों ने बच्चों से डरने का कारण पूछा तो उन्होंने रोते हुए वारदात के बारे में जानकारी दी। आरोप है कि इस पर वह एकत्रित होकर आरोपियों के घर पहुंचे और उनके परिजनों से शिकायत की। जिस पर आरोपियों के परिजनों ने गाली गलौंच करते हुए अभद्रता की और उन्हें भगा दिया।
आरोप है कि आरोपी पहले भी गांव के गरीब बच्चों के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। जिसके चलते अब पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
प्रकरण में शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -पूर्णिमा सिंह, सीओ, सिकंदराबाद











Discussion about this post