मेरठ। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेरठ में कूड़े के पहाड़ों के खिलाफ प्रदर्शन किया. पार्टी कार्यकर्ता सोमवार को डीएम ऑफिस पहुंचे. जहां उन्होंने मिलकर शहर में कूड़े के पहाड़ों को हटाने के लिए नारे लगाए.
पार्टी जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी के नेतृत्व में सपाई डीएम कार्यालय पहुंचे। हाथों में झंडियां और बोर्ड लेकर सपाइयों ने नारे लगाए। कहा कि शहर में चारों तरफ गंदगी का अंबार लग रहा है। जनता गंदगी से परेशान है। कूड़े के पहाड़ खड़े हो रहे हैं।
उनका कोई निस्तारण नहीं हो रहा। बीमारियां फैल रही हैं। कहा कि दोबारा कोरोना सिर उठा रहा है ऐसे में कचरे का सही निस्तारण जरूरी है। लेकिन मेरठ में ऐसा कोई सिस्टम नजर नहीं आ रहा।











Discussion about this post