मुजफ्फरनगर। बुधवार को सहारनपुर मंडलायुक्त की प्रेरणा एवं मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (मु.वि.अ.) की उपाध्यक्ष श्रीमती कविता मीना के आदेशों के अनुपालन में खतौली में अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
प्राधिकरण की टीम ने वार्ड नं.-4 मोहल्ला सिद्दीक नगर, बुढ़ाना रोड पर मौ. उस्मान व अहसान द्वारा लगभग 500 वर्गमीटर क्षेत्र में बनाए जा रहे व्यावसायिक हॉल को सील कर दिया। इसी तरह मौ. तासीर हसन द्वारा बिजलीघर के सामने बुढ़ाना रोड पर लगभग 500 वर्गमीटर में हो रहे अवैध निर्माण, इनाम पुत्र इदरीश द्वारा मोहल्ला जी.टी. रोड पर लगभग 200 वर्गमीटर में दुकानों का निर्माण तथा मौ. शाहनवाज अली द्वारा बिजलीघर के सामने जी.टी. रोड पर लगभग 250 वर्गमीटर में व्यवसायिक हॉल का निर्माण भी सील कर दिया गया।
इन सभी निर्माणकर्ताओं को पूर्व में प्राधिकरण द्वारा नोटिस जारी किए गए थे, चालानी कार्यवाही भी की गई थी और सीलिंग आदेश पारित किए गए थे, लेकिन अवैध निर्माण नहीं हटाए गए।
आज की कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के सहायक अभियंता, अवर अभियंता सहित पूरी टीम और संबंधित थाना पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।










Discussion about this post