मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप और अपंजीकृत पैथोलॉजी लैब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बुधवार को तीन लैब को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. विपिन कुमार के नेतृत्व में यह छापेमारी अभियान चलाया गया।
कार्रवाई के दौरान एम.के. लैब मोहल्ला गांधीनगर, डायमंड पैथोलॉजी लैब कलेक्शन सेंटर कमल नगर और एडवांस पैथोलॉजी लैब अलमासपुर रोड, कमल नगर को बंद कर दिया गया। जांच में पाया गया कि ये लैब बिना पंजीकरण के संचालित की जा रही थीं और मरीजों को रिपोर्टें जारी की जा रही थीं।
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि अपंजीकृत और मानकों के विपरीत चल रही लैबों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। डिप्टी सीएमओ डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य आम जनता को फर्जी जांच और गलत इलाज से बचाना है। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना पंजीकरण किसी भी प्रकार की मेडिकल गतिविधि संचालित करते पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।










Discussion about this post